मंगलवार, 11 जनवरी 2011
सात लोगों को सजा -ए- भर्त्सना
नवगछिया, जागरण संवाद। नवगछिया की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी पुनीत मालवीय की अदालत ने मंगलवार को खरीक (नवगछिया ) थाना कांड संख्या १४८/९३ के मामले में सात लोगों को भारतीय दंड विधान की धारा ४२७ के तहत दोषी पाया । जिसके अंतर्गत सूचक नाथो साह पिता द्वारिका साह के घर में घुस कर सामान ख्सती ग्रस्त करना, तोड़ फोड़ कर बर्बाद करने के आरोप लगाया था । इस मामले में महेश साह, नरेश साह, घोलाटी साह, नवीन साह, कारे साह, भारत साह और भोला साह सभी तुलसीपुर की प्रोवेशन ऑफ़ ओफेन्दर की धारा ३ के तहत सम्यक भर्त्सना की गयी। साथ ही भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी दी गयी। जहाँ सहायक अभियोजन पदाधिकारी राम चन्द्र ठाकुर ने अभियोजन का संचालन किया।
रिहाई के आदेश से जगा न्यायालय पर विश्वास
नवगछिया, जागरण संवाद। देश की सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मड़वा गाँव के सज्जन शर्मा के रिहाई के आदेश से देश की न्यायिक प्रक्रिया पर लोगों को काफी विश्वास जगा है। खास कर सज्जन शर्मा के परिजन जों मड़वा , नवगछिया, मकंदपुर, बिहपुर जगहों में हैं उन्हों ने सर्वोच्च न्यायालय के प्रति काफी आभार व्यक्त किया है। साथ ही नीचे की अदालत पर अफ़सोस जाहिर किया है।
विशेष खबर
सुप्रीम कोर्ट से रिहाई का आदेश पहुंचा नवगछिया
राजेश कानोडिया, नवगछिया /जागरण संवाद। ह्त्या के एक मामले में नवगछिया जेल में बंद सज्जन शर्मा की रिहाई का आदेश मंगलवार को नवगछिया कोर्ट पहुँच गया। इसके बावजूद सज्जन की रिहाई मंगलवार को नवगछिया जेल से नहीं हो सकी । जेल सूत्रों के अनुसार इस कैदी की रिहाई बुधवार को संभव है । इस कैदी को २ अगस्त २००१ को एक ह्त्या के मामले में नवगछिया की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा दी थी। जिसे पाटना उच्च न्यायालय ने भी बरकरार राखी थी । इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने की गयी अपील पर ७ जनुअरी २०११ को बरी कर दिया। साथ ही मेमो संख्या २९/२०११ के द्वारा इसके रिहाई का आदेश भी जारी किया था ।

बुधवार, 29 दिसंबर 2010
नवगछिया के समाचार
अलाव जलाने का निर्देश
नवगछिया, जागरण संवाद। लगातार बढ़ती ठण्ड को देखते हुये नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने नवगछिया के अंचल अधिकारी को शहर के विभिन्न चौक और चौराहे पर अलाव जलवाने का निर्देश जारी किया है। जिससे आम एवं गरीब जनता को ठण्ड से राहत मिल सके।
नहीं सुलझा विवाद
नवगछिया, जागरण संवाद। अनुमंडल के पच्गाछिया लतरा के समीप कब्रिस्तान को लेकार चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डा० संजय भारती ने गाँव में ही एक बैठक की । जिसमें दोनों तरफ के लोग अडिग ही रह गए । फलस्वरूप मामला नहीं सुलझ पाया। बताते चलें की यह मामला हाई कोर्ट के अधीन भी चल रहा है।

संगठन की मजबूती के लिए भाजपा की हुयी बैठक --फोटो
संगठन की मजबूती के लिए भाजपा की हुयी बैठक --फोटो
नवगछिया, जागरण संवाद। बिहार विधान सभा चुनाव के बाद नवगछिया जिला भाजपा ने पहली बार जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से की गयी । साथ ही पटना में आयोजित ११ फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मलेन की विस्तृत जानकारी दी गयी।
बुधवार को आनंद विवाह भवन में आयोजित इस भाजपा जिला कार्य समिति के बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा कर रहे थे । जिसमें बिहपुर के नव निर्वाचित विधायक कुमार शैलेन्द्र मुख्य रूप से मौजूद थे। इनके अलावा उपाध्यक्ष प्रवीण भगत, मंत्री मुकेश राणा, प्रदेश कार्य समिति के कौशल जी, भोला कुंवर, शम्भू जी, प्रो विजय कुमार, समसेर आलम , सत्य प्रकाश झा सहित सातों प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
बैठक के प्रारंभ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। बैठक में नवगछिया को पूर्ण जिला बनवाने की बात भी उठायी गयी। जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन भी किया।
नवगछिया, जागरण संवाद। बिहार विधान सभा चुनाव के बाद नवगछिया जिला भाजपा ने पहली बार जिला कार्य समिति की बैठक आयोजित कर संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से की गयी । साथ ही पटना में आयोजित ११ फरवरी को होने वाले कार्यकर्ता सम्मलेन की विस्तृत जानकारी दी गयी।
बुधवार को आनंद विवाह भवन में आयोजित इस भाजपा जिला कार्य समिति के बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा कर रहे थे । जिसमें बिहपुर के नव निर्वाचित विधायक कुमार शैलेन्द्र मुख्य रूप से मौजूद थे। इनके अलावा उपाध्यक्ष प्रवीण भगत, मंत्री मुकेश राणा, प्रदेश कार्य समिति के कौशल जी, भोला कुंवर, शम्भू जी, प्रो विजय कुमार, समसेर आलम , सत्य प्रकाश झा सहित सातों प्रखंड के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद थे।बैठक के प्रारंभ में पंडित दीन दयाल उपाध्याय और डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। बैठक में नवगछिया को पूर्ण जिला बनवाने की बात भी उठायी गयी। जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन भी किया।
गुरुवार, 2 दिसंबर 2010
हरिजन बच्चों की पिटाई का मामला दर्ज
नवगछिया, संवाद सहयोगी। नवगछिया नया टोला में दो हरिजन बच्चों की दबंग लोगों द्वारा पिटाई का मामला नवगछिया थाना में गुरूवार की देर रात दर्ज कराया गया। जिसमें प्रकाश हरिजन का छोटा बेटा विक्की कुमार हरी (८ वर्ष ) तथा बड़ा बेटा सुमित कुमार हरी (१० वर्ष ) की पिटाई की बात कही गयी है। जिसमें से सुमित कुमार को इलाज हेतु देर रात नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। पीड़ित हरिजन परिवार के अनुसार दो दिनों पहले भी इन्हीं लोगों द्वारा हमारे घर को भी नुक्सान पहुंचाया गया था। जिसका स्थानीय स्तर पर वार्ड पार्षद द्वारा फैसला हुआ था। इन लोगों द्वारा बराबर परेशान किया जाता है। आस पास के लोगों के अनुसार राजनैतिक द्वेष के कारण यह स्थिति बनी हुयी है।
अनुश्रवण समिति की बैठक में उठे कई मामले
नवगछिया, संवाद सहयोगी। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में गुरूवार को हुयी अनुश्रवण समिति की बैठक में डीजल अनुदान में गड़बड़ी, गैस उपभोक्ताओं से गलत वसूली, खाद्यान्न के उठाव में गड़बड़ी का मामला उठा। इस बैठक में गैस के जाली कनेक्सनों की जांच की मांग भी की गयी। नए रोस्टर के अनुसार खाद्यान्न के उठाव की बात कही गयी। इसके साथ ही नवगछियाएवं इस्माइलपुर प्रखंड में डीजल अनुदान वितरण की जांच की मांग की गयी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)