बुधवार, 15 सितंबर 2010

जीवन बीमा ने दी आर्थिक सुरक्षा

जीवन बीमा ने दी दो को आर्थिक सुरक्षा --फोटो
नवगछिया, संवाद सहयोगीभारतीय जीवन बीमा निगम ने बुधवार को नवगछिया अनुमंडल के दो पॉलिसी धारक के नामिनी को मृत्यु दावा का भुगतान कर आर्थिक सुरक्षा प्रदान कीइस दौरान जगतपुर के विवेका नन्द यादव की पत्नी निशा भारती को दस लाख का एवं जमुनिया के तमीज उद्दीन की बीबी शहनाज को बासठ हजार का चेक प्रदान किया गया . इस मौके पर खगडिया शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक , नवगछिया उपग्रह शाखा के शाखा प्रबंधक, विकास अधिकरी हेमंत सिंह, अभिकर्ता मुनेश्वर कुमार , कुंदन, अमरेन्द्र कुमार चौधरी के अलावे ग्रामीण राम लखन यादव, राज किशोर साहू, अनिल कुमार, शम्भू यादव, सुधीर यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे
सहायक शाखा प्रबंधक ने बताया की जगतपुर निवासी विवेका नन्द यादव ने १२ मई २००९ को पांच लाख का एक बीमा कराया थाजिसमें मात्र एक ही किस्त प्रीमियम का भुगतान हुआ थाइसके बाद २० मार्च २०१० को ट्रक दुर्घटना में विवेका नन्द यादव की मृत्यु हो गयी थीइसीलिए जीवन बीमा के नियम के अनुसार स्वर्गीय यादव की पत्नी को दस लाख का चेक दिया गयाजबकि जमुनिया के तमीज उद्दीन का पचास हजार का बीमा था तथा इनकी सामान्य मृत्यु हुयी थी , इसीलिए इनकी बीबी को बासठ हजार का चेक दिया गया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें