बुधवार, 1 दिसंबर 2010
नवगछिया में एड्स के हैं ५१ पाजिटिव रोगी
नवगछिया, संवाद सहयोगी. : नवगछिया में पिछले पांच साल में ५१ रोगियों में एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया है. जिसमें से निम्न आय वर्ग तथा अप्रवासी लोगों की संख्या सर्वाधिक है. पिछले चार साल की तुलना में पिछले दो तीन सालों के अन्दर इन मामलों में कमी आई है. जिसका कारण पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा जागृति का होना माना जा रहा है. इसकी जांच के लिए महिलायें ज्यादा जागरूक हैं.
इस मामले की समेकित जांच एवं परामर्श के लिए नवगछिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में एक केंद्र भी २००५ से ही कार्यरत है. जहां २००५ में ६३८ लोगों ने सलाह ली तथा १४४ लोगों ने इसकी जांच कराई. जिसमें मात्र एक रोगी के अन्दर ही एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया. वहीँ २००६ में २७३० लोगों ने सलाह ली तथा १८२० लोगों ने इसकी जांच कराई. जिसमें मात्र १० रोगी के अन्दर ही एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया. २००७ में २४५९ लोगों ने सलाह ली तथा १६७९ लोगों ने इसकी जांच कराई. जिसमें मात्र १७ रोगी के अन्दर ही एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया. २००८ में २८५७ लोगों ने सलाह ली तथा १७६६ लोगों ने इसकी जांच कराई. जिसमें मात्र ६ रोगी के अन्दर ही एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया. लेकिन २००९ में २९६४ लोगों ने सलाह ली तथा२६३१ लोगों ने इसकी जांच कराई. जिसमें मात्र ९ रोगी के अन्दर ही एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया. वहीँ २०१० के अंतर्गत अब तक १६५० लोगों ने इसकी जांच कराई. जिसमें मात्र ८ रोगी के अन्दर ही एच आई वी पाजिटिव के लक्षण पाए गए. स्थिति स्पष्ट है की पांच साल में कुल ९६९० लोगों की जांच में ५१ लोगों के अन्दर एच आई वी पाजिटिव का मामला देखा गया.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें